Tuesday, November 30, 2010

मेरे अंगना में आई गुड़िया

मेरी बुआ जी के बेटे का परिवार हमारे साथ दूसरी मंजिल पर रहता है ..क्योंकि बुआ जी के बेटे {मेरे भाई }  नौकरी भिवानी में ही करते है इसलिए वे अपनी धर्म पत्नी के साथ हमारे मकान में दूसरी मंजिल पे रहते है .| बुआ जी के बेटे के बहु के आज सुबह ७:४५ पर एक प्यारी सी कन्या ने जन्म लेकर हमारे घर के आँगन को खुशियों से भर दिया और अपने नन्हे-नन्हे कदमो से हमारे घर के आँगन को पवित्र कर दिया ....
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया,
कैसे अदा करूं
खुदा का शुक्रिया;
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया ।

मेरे अंगना में आई गुड़िया
तू ले के बहार,
तुझ से ही तो बह रही है
मेरे घर खुशियों की बयार;
तुम्हारे दम से तो रोशन है दुनिया;
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया,
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया,
कैसे अदा करूं खुदा का शुक्रिया ।

गुड़िया तेरे मन में है मां की ममता का ध्यान
और साथ है तेरे, तेरे सपनों का संसार
अर्ज है खुदा से मेरी, वही करेगा बेड़ा पार
गुड़िया तुम से ही हम सब हैं
और हमारी दुनिया;
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया,
कैसे अदा करूं खुदा का शुक्रिया ।

हों तेरे सपने सारे पूरे,
रहें ना कोई आधे अधूरे
देख तुम्हारी लगन,
मन है मेरा मगन
मैं तो अर्ज करूं खुदा से,
हो हर आगंन में तुम जैसी गुड़िया
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया
कैसे अदा करूं खुदा का शुक्रिया।

तेरे सपनों से जुड़ा है
मेरा भी एक सपना गुड़िया
खूब पढ़े आगे बढ़े
मिले तुम्हें भी मुकाम अपना
तेरा भी घर हो
मिल तुम्हें भी मधुर सा कोई अपना
खुशियों से भरा हो तेरा अंगना
तो पूरा हो मेरा सपना गुड़िया
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया,
कैसे अदा करूं
खुदा का शुक्रिया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया ।।


                  { आनंद वर्मा }

No comments:

Post a Comment