आतंकवादियों के फांसी का विरोध करने वालों का विरोध...
!!वन्दे मातरम !!
---------------------------------
आज हर भारतवासी की तरह मै भी व्यथित हूँ, और यह सोचने पर मजबूर हूँ की कैसे कोई व्यक्ति और विशेषकर वह व्यक्ति जो सर्वाधिक आतंकी गतिविधियों से पीड़ित प्रदेश का मुखिया है, आतंकवादियों की फांसी की सजा को माफ़ करने की बात कर सकता है......आज एक आम भारतीय होने के नाते मै इस विचार का विरोध करता हूँ और मुझे यह कहने में कतई संकोच नहीं है की इस प्रकार की बात करने वाले लोगों पर शासन प्रशासन कोई कार्यवाही करे न करे पर जनता ऐसी भावनाओं और इस गुहार को तो कतई स्वीकार नहीं करेगी !!
मै अपनी भावनाएं इस कविता के माध्यम से आपके समक्छ व्यक्त करना चाहता हूँ की :-
देखो कैसा समय है आया, आतंकी ने भी एप्रोच लगाया,
और उमर {उमर अब्दुल्ला} ने चेहरा असली दिखलाया..
करता है गुहार वह, माफ़ करो अजमल अफज़ल को,
गुहार पर धित्कार है, लगता है चल रहा लाशों का व्यापार है..
कैसे माफ़ करें हम मासूमों के हत्यारों को,
छिना है जिसने हमसे हमारे प्यारों को..
भूल गए क्या संसद पर हमला, हमलों से मुंबई जब दहला,
कश्मीर निशाने पर रहता सदा है क्या यह भी भूल गए अब्दुल्ला..
फांसी पर चढाओ पहले जो इनका समर्थक है,
कहता है जो फांसी देना आतंकी को निरर्थक है..........!!
अगर आप मेरी भावनाओं से सहमत हैं तो कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देवें!!
Thursday, December 2, 2010
गद्दार अपना शिकार चुन रहा हो
अधिक उजियारी जरूर करेंगे,
दौलत के साबुन से अपनी
छवि चमकाने की कोशिश में
चरित्र पर दाग भले ही लग जाये
मगर ज़माने में
अपनी गरीब छवि वह दूर करेंगे।
———-
देशभक्ति की बात करते हुए
अब सभी को डर लगता है
क्योंकि पता नहीं कब और
कौन गद्दार सुन रहा हो,
बिक रहे हैं पहरेदार सरेआम
बचाने निकले जब हम देश को
नज़र न पड़ जाये किसी गद्दार की
लिये ईमानदारी की शपथ जो
अपना शिकार चुन रहा हो।
ख़ाली सडक ,
ख़ाली सडक ,
शहर से आ कर
देती है दस्तक
गांव की दलीज पर
और बताती है;
...शहर में
निरा अंधेरा है
देखो
मेरा बदन
अंधेरोम ने घेरा है
तुम कभी
शहर मत जाना
मगर
गांव सड़क की भाषा
नहीं जानता
वह
मान बैठता है
सड़क को
शहर आने का निमंत्रण
और
उस पर चल कर
खो जाता है अंधेरों में
फिर नहीं आ पाता
कभी लौट कर
अपने भीतर।
Tuesday, November 30, 2010
मेरे अंगना में आई गुड़िया
मेरी बुआ जी के बेटे का परिवार हमारे साथ दूसरी मंजिल पर रहता है ..क्योंकि बुआ जी के बेटे {मेरे भाई } नौकरी भिवानी में ही करते है इसलिए वे अपनी धर्म पत्नी के साथ हमारे मकान में दूसरी मंजिल पे रहते है .| बुआ जी के बेटे के बहु के आज सुबह ७:४५ पर एक प्यारी सी कन्या ने जन्म लेकर हमारे घर के आँगन को खुशियों से भर दिया और अपने नन्हे-नन्हे कदमो से हमारे घर के आँगन को पवित्र कर दिया ....
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया,
कैसे अदा करूं
खुदा का शुक्रिया;
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया ।
मेरे अंगना में आई गुड़िया
तू ले के बहार,
तुझ से ही तो बह रही है
मेरे घर खुशियों की बयार;
तुम्हारे दम से तो रोशन है दुनिया;
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया,
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया,
कैसे अदा करूं खुदा का शुक्रिया ।
गुड़िया तेरे मन में है मां की ममता का ध्यान
और साथ है तेरे, तेरे सपनों का संसार
अर्ज है खुदा से मेरी, वही करेगा बेड़ा पार
गुड़िया तुम से ही हम सब हैं
और हमारी दुनिया;
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया,
कैसे अदा करूं खुदा का शुक्रिया ।
हों तेरे सपने सारे पूरे,
रहें ना कोई आधे अधूरे
देख तुम्हारी लगन,
मन है मेरा मगन
मैं तो अर्ज करूं खुदा से,
हो हर आगंन में तुम जैसी गुड़िया
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया
कैसे अदा करूं खुदा का शुक्रिया।
तेरे सपनों से जुड़ा है
मेरा भी एक सपना गुड़िया
खूब पढ़े आगे बढ़े
मिले तुम्हें भी मुकाम अपना
तेरा भी घर हो
मिल तुम्हें भी मधुर सा कोई अपना
खुशियों से भरा हो तेरा अंगना
तो पूरा हो मेरा सपना गुड़िया
ओ गुड़िया, ओ गुड़िया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया,
कैसे अदा करूं
खुदा का शुक्रिया
ओ मेरी नन्ही परी गुड़िया ।।
{ आनंद वर्मा }

हरियाणवी कविता
टूट पड़ी विपदा म्हारे पै इक दिन बैठे ठाल्ले |
जद अपनी अनपढ़ धन्नो ने हम फिलम दिखावन चाल्ले |
एतबार का दिन था यारो, म्हारी धन्नो हमते रूसी |
अरे निकोडे ब्याह रचा क्यूं तणे जेल में ठूसी |
म्हारी पड़ोसन रोज करे सै मिल के काणा फूसी,
आज दिखा दे मणे सलीमा छोड़ जणे कंजूसी |
इतना बस का कोन्या तो खुरपे तै नाक कटा ले,
अपनी .................
बात बेतुकी सुणके बोल्या, ओ राजू की मम्मी
ऊंट पटांग बके मत ना, यो से बात निकम्मी |
स्याणे होगे छोरा-छोरी, राजू-गुड्डी-पम्मी,
फिलम-बिलम में के राख्या सै, घर में चूस मुसम्मी |
पिक्चर के पीसा की तू बरफी और कचोडी खा ले,
अपनी................
तान्ने देण लगी हमने, म्हारी मेम चढ़ा के त्योरी,
ना चाहिए मणे तेरी मुसम्मी, बरफी और कचोडी |
आज दिखा दे मणे सलीमा, मत बात बनावे कोरी,
चालूंगी में साथ बनाके, जूड्डा डबल सटोरी |
अर् छोरा छोरी पड़े रह्वेंगे घर में राम हवाले,
अपनी............
करके जूड्डा लिकड़ी धन्नो, जणे बिजली कड़की,
चाल्ली म्हारे साथ बनाके रोटी दूणू खटकी |
बस में चढ़ता सिर टकराया, धन्नो म्हारी भडकी,
अर् जूड्डे मैं ते लिकड़ पड़ी वा, मोटी गेंद रबड़ की
बोल्ली धन्नो, राजू की वा गेंद निपूते ठा ले,
अपनी..........
पहुंचे लेट सलीमा घर में, खा के चक्कर-फेरा
अर् कटा टिकट फिर बालकनी का, चाल्ले करण बसेरा |
बोल्ली धन्नो देख हाल के भित्तर घुप्प अँधेरा
जणे सलीमा घर से है अर् या भुत्तों का डेरा |
मेरा कालजा पाट्या जा से पाणी तू मंगवा ले,
अपनी.....
सास बहु था नाम फिलम का, बेटा था खटरागी
बहु बिचारी सिद्धि साधी, सास धाप की नागी
बहुअड़ का जद पकड़ चोटला सासण खींचण लागी
तो सीट छोड़ कर म्हारी धन्नो उन्हें छुटावण भाजी |
लटपट लटपट गिरी हाल में, पड़े जान के लाले,
अपनी............
धरिया रह ग्या खेल तमाशा, लिकड़ी सारी शेखी
कर के टैक्सी सड़क एकदम अस्पताल की देखी
एक टांग पर चढ्या पलस्तर, हुई ड्रेसिंग माथे की
पड़े पड़े म्हारी धन्नो ने खाट महीनों सेकी |
बोल्ली फिलम कदे न देखूं, चाहे वचन भराले
अपनी...
{ आनंद वर्मा }
# # # #

Subscribe to:
Posts (Atom)