Thursday, December 2, 2010

आतंकवादियों के फांसी का विरोध करने वालों का विरोध...

       आतंकवादियों के फांसी का विरोध करने वालों का विरोध...

                 !!वन्दे मातरम !!  
          ---------------------------------        
आज हर भारतवासी की तरह मै भी व्यथित हूँ, और यह सोचने पर मजबूर हूँ की कैसे कोई व्यक्ति और विशेषकर वह व्यक्ति जो सर्वाधिक आतंकी गतिविधियों से पीड़ित प्रदेश का मुखिया है, आतंकवादियों की फांसी की सजा को माफ़ करने की बात कर सकता है......आज एक आम भारतीय होने के नाते मै इस विचार का विरोध करता हूँ और मुझे यह कहने में कतई संकोच नहीं है की इस प्रकार की बात करने वाले लोगों पर शासन प्रशासन कोई कार्यवाही करे न करे पर जनता ऐसी भावनाओं और इस गुहार को तो कतई स्वीकार नहीं करेगी !!
मै अपनी भावनाएं इस कविता के माध्यम से आपके समक्छ व्यक्त करना चाहता हूँ की :-

देखो कैसा समय है आया, आतंकी ने भी एप्रोच लगाया,
और उमर {उमर अब्दुल्ला} ने चेहरा असली दिखलाया..

करता है गुहार वह, माफ़ करो अजमल अफज़ल को,
गुहार पर धित्कार है, लगता है चल रहा लाशों का व्यापार है..

कैसे माफ़ करें हम मासूमों के हत्यारों को,
छिना है जिसने हमसे हमारे प्यारों को..

भूल गए क्या संसद पर हमला, हमलों से मुंबई जब दहला,
कश्मीर निशाने पर रहता सदा है क्या यह भी भूल गए अब्दुल्ला..

फांसी पर चढाओ पहले जो इनका समर्थक है,
कहता है जो फांसी देना आतंकी को निरर्थक है..........!!
अगर आप मेरी भावनाओं से सहमत हैं तो कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देवें!!

गद्दार अपना शिकार चुन रहा हो

Quantcast अपनी कमीज़ वह दूसरे से
अधिक उजियारी जरूर करेंगे,
दौलत के साबुन से अपनी
छवि चमकाने की कोशिश में
चरित्र पर दाग भले ही लग जाये
मगर ज़माने में
अपनी गरीब छवि वह दूर करेंगे।
———-
देशभक्ति की बात करते हुए
अब सभी को डर लगता है
क्योंकि पता नहीं कब और
कौन गद्दार सुन रहा हो,
बिक रहे हैं पहरेदार सरेआम
बचाने निकले जब हम देश को
नज़र न पड़ जाये किसी गद्दार की
लिये ईमानदारी की शपथ जो
अपना शिकार चुन रहा हो।

ख़ाली सडक ,

ख़ाली सडक ,
शहर से आ कर
देती है दस्तक
गांव की दलीज पर
और बताती है;
...शहर में
निरा अंधेरा है
देखो
मेरा बदन
अंधेरोम ने घेरा है
तुम कभी
शहर मत जाना
मगर
गांव सड़क की भाषा
नहीं जानता
वह
मान बैठता है
सड़क को
शहर आने का निमंत्रण
और
उस पर चल कर
खो जाता है अंधेरों में
फिर नहीं आ पाता
कभी लौट कर
अपने भीतर।