Sunday, September 4, 2011


जब मैं छोटा था, शायद दुनिया बहुत बड़ी हुआ करती थी..
मुझे याद है मेरे घर से "स्कूल" तक का वो रास्ता, क्या क्या नहीं था
वहां, चाट के ठेले, जलेबी की दुकान, बर्फ के गोले, सब कुछ,
अब वहां "मोबाइल शॉप", "विडियो पार्लर" हैं, फिर भी सब सूना है..
शायद अब दुनिया सिमट रही है.
जब मैं छोटा था, शायद शामे बहुत लम्बी हुआ करती थी.
मैं हाथ में पतंग की डोर पकडे, घंटो उडा करता था, वो लम्बी "साइकिल रेस",
वो बचपन के खेल, वो हर शाम थक के चूर हो जाना,
अब शाम नहीं होती, दिन ढलता है और सीधे रात हो जाती है.
शायद वक्त सिमट रहा है..

जब मैं छोटा था, शायद दोस्ती बहुत गहरी हुआ करती थी,
दिन भर वो हुज़ोम बनाकर खेलना, वो दोस्तों के घर का खाना, वो लड़कियों की
बातें, वो साथ रोना, अब भी मेरे कई दोस्त हैं,
पर दोस्ती जाने कहाँ है, जब भी "ट्रेफिक सिग्नल" पे मिलते हैं "हाई" करते
हैं, और अपने अपने रास्ते चल देते हैं,
होली, दिवाली, जन्मदिन , नए साल पर बस SMS आ जाते हैं
शायद अब रिश्ते बदल रहें हैं..

जब मैं छोटा था, तब खेल भी अजीब हुआ करते थे,
छुपन छुपाई, लंगडी टांग, पोषम पा, कट थे केक, टिप्पी टीपी टाप.
अब इन्टरनेट, ऑफिस, हिल्म्स, से फुर्सत ही नहीं मिलती..
शायद ज़िन्दगी बदल रही है.
जिंदगी का सबसे बड़ा सच यही है.. जो अक्सर कबरिस्तान के बाहर बोर्ड पर
लिखा होता है.
"मंजिल तो यही थी, बस जिंदगी गुज़र गयी मेरी यहाँ आते आते "
जिंदगी का लम्हा बहुत छोटा सा है.
कल की कोई बुनियाद नहीं है
और आने वाला कल सिर्फ सपने मैं ही हैं.
अब बच गए इस पल मैं..
तमन्नाओ से भरे इस जिंदगी मैं हम सिर्फ भाग रहे हैं..
इस जिंदगी को जियो न की काटो

अच्छा मित्र ...

पापान्निवारयति योजयते हिताय , गुह्यं निगूहति गुणान प्रकटी करोति |
आपद गतम च न जहाति ददाति कालम ,सन्मित्र लक्षणमिदं प्रवदन्ति सन्तः ||

हिदी रूपान्तर : - अच्छा मित्र अनिष्टकारी कार्यो से रोकता है और इष्टकारी कार्यो में प्रेरित करता है , गोपनीयता की रक्षा करता है ,मित्र के गुणों को सामाजिक रूप में प्रकट करता है ,वह विपत्तिकाल में साथ नही छोड़ता | हमारे मनीषियों ने अच्छे मित्र के ये लक्षण बताए हैं

मेरे घर के आगे श्याम तेरा मन्दिर बन जाये

मेरे घर के आगे श्याम तेरा मन्दिर बन जाये
जब खीड्की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये
गोबिन्द जय जय गोपाल जय जय
राधा रमण हरि गोबिन्द जय जय
गोपाल जय जय गोबिन्द जय जय
राधा रमण हरि गोबिन्द जय जय

घन्श्याम तेरी बन्सी घायल कर जाती है...

घन्श्याम तेरी बन्सी घायल कर जाती है...
मीठी मुस्कान तेरी पागल कर जाती है...
१.यदि सोने कि होती तो क्या होती बन्सी
ये बान्स की होकर के ईत ना तड्फाती है
२.यदि गोरे होते तो क्या होते मन मोहन
तेरे काले रन्ग पर दुनिआ मिट जाती है
घन्श्याम तेरी बन्सी घायल कर जाती है...
मीठी मुस्कान तेरी पागल कर जाती है...
                                                                          आनंद वर्मा

ऐ श्याम........

ऐ श्याम तुम्हारी उल्फत मे,गुलजार भी है ओर खार भी है
क्या लुत्फ है प्रेम निराले मे,यहा मार भी है ओर प्यार भी है
१.इक हाथ मे प्रेम भरी बन्सी,इक हाथ मे चक्रसुद्र्शन है
हम क्या जाने इन चालो को,इन्कार भी है,इकरार भी है

अब मै बिलकुल शरीफ हों गया हूँ ..

अब मै बिलकुल शरीफ हों गया हूँ
एक लडकी के बहुत करीब हों गया हूँ
अब सिर्फ उस के पास मेरे दिल की चाबी है
वो मेरी आखरी दिलरुबा और
तुम्हारी प्यारी भाभी है ...
                                            आनंद वर्मा